UP के 20 जिलों में बाढ़, 30 गांव डूबे: वाराणसी में गंगा का जलस्तर हर घंटे 5-10 CM बढ़ रहा, गुजरात-महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नेपाल बॉर्डर की नदियों के साथ ही गंगा भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर हर घंटे 5-10 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान के पार बह रही है। सड़कों पर नाव चल रही है। 30 गांव डूब गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को CM योगी से बाढ़ की हालात को लेकर चर्चा भी की।

उधर, बिहार में भी कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मुजफ्फरपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। कटरा प्रखंड में बागमती और लखनदेई नदी उफान पर है। बाढ़ के पानी से बकुची, पतारी, अंदामा,‎ बसघट्टा, नवादा, गंगेया गांव की करीब 50‎ हजार से ऊपर की आबादी घिर गई है।

मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, IMD ने ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • 17 जुलाई को गोवा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज बारिश का अलर्ट है।
  • 17 जुलाई को राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार में बिजली गिरने और 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |