4.5 से 7 लाख में अपनी किडनी बेच रहा पिता बेटे की बीमारी, सिर पर लाखों का कर्ज, पार्ट-2

बड़े-बड़े अस्पतालों में बिना NOC किडनी ट्रांसप्लांट का दावा कर 45 लाख रुपए तक की डिमांड की जा रही है।

अगर आपने पहला एपिसोड नहीं पढ़ा है तो इस खबर के अंत में उसका लिंक है।

अब पार्ट-2 में पढ़िए उन डोनर की कहानी, जो महज 4.5 से 7 लाख रुपए में किडनी बेचने को तैयार हैं। साथ ही एक दलाल से बातचीत, जिसने दावा किया कि वो ईरान, नाइजीरिया और सर्बिया जैसे देशों में किडनी ट्रांसप्लांट करा देगा। इसके लिए 40 से 85 लाख के पैकेज भी बताए

किडनी के दलालों के स्टिंग के बाद  ने बोगस ग्राहक बनकर सोशल मीडिया पर AB पॉजिटिव डोनर की रिक्वायरमेंट का पोस्ट डाला।

गुजरात के रहने वाले किरण पाटिल ने पोस्ट देखकर 83090-76725 नंबर से कॉल कर  संपर्क किया और अपनी पत्नी दिव्या पाटिल के साथ जयपुर पहुंचे

  • रिपोर्टर : आप किडनी बेचने के लिए तैयार कैसे हो गए?
  • किरण : मेरे ऊपर 12 लाख रुपए का कर्ज हो गया है।
  • रिपोर्टर : कर्ज कैसे हो गया?
  • किरण : मैंने लव मैरिज की थी। मेरी पत्नी नाबालिग थी, जब हमने भागकर शादी की थी।
  • रिपोर्टर : ससुराल वालों ने आपके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी?
  • किरण : हां, मेरे ऊपर मेरे ससुर ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करवा दिया था। केस सैटल करने के लिए मैंने दो लाख रुपए ससुर को दिए, दो लाख पुलिस को। इससे भी ज्यादा रुपए वकील को देने पड़े।
  • रिपोर्टर : किडनी बेचकर सारा कर्ज चुक जाएगा?
  • किरण : कर्ज का एक बड़ा हिस्सा चुका दूंगा। बाकी का EMI के जरिए धीरे-धीरे चुका दूंगा।
  • रिपोर्टर : क्या आपने पहले भी कभी किडनी बेचने के कोशिश की है?
  • किरण : हां, पहले भी मैं दिल्ली गया था। वहां पहुंचा तो मुझे बताया कि पेशेंट नहीं आया है और मुझे लौटा दिया।
  • रिपोर्टर : किडनी बेचने का आइडिया कहां से आया?
  • किरण : एक दिन मेरे दोस्त ने बताया था कि किडनी के लाखों रुपए मिलते हैं। तब लगा कि किडनी बेचकर सारी परेशानी दूर हो सकती है।

किरण की पत्नी दिव्या मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं। 

  • रिपोर्टर : पति की किडनी निकाले जाने से आपको कोई दिक्कत तो नहीं है?
  • दिव्या : मुझे किसी तरह की आपत्ति नहीं है।
  • रिपोर्टर : आपने क्या सोचकर किडनी बेचने के लिए सहमति दी।
  • दिव्या : हमारे पास न घर है न खाना, कर्जदार पीछे घूम रहे हैं।
  • रिपोर्टर : क्या किडनी बेचने से आप लोगों की सारी प्रॉब्लम्स सॉल्व हो जाएंगी?
  • दिव्या : यह तो नहीं मालूम, लेकिन चाहती हूं कि सब अच्छा हो।

(शहर में दो दिन रुकने के बाद किरण और दिव्या जयपुर से कोलकाता के लिए रवाना हो गए।)

मैसेज में वो महज 5 लाख रुपए में किडनी बेचने के लिए तैयार था। उसने मैसेज किया- सर एक बार अपने डॉक्टर से कंफर्म कर लो। कहीं ऐसा न हो कि मैं इतनी दूर आऊं और डॉक्टर किडनी लेने से ही मना कर दें।

5 लाख के बजाय 4.50 लाख ही देने की बात कही तो रेहान इसके लिए भी तैयार हो गया। 

  • रिपोर्टर : आपने अभी तक किडनी की रिपोर्ट नहीं भेजी?
  • रेहान: सर, अस्पताल बारामूला के पास पड़ता है, टेस्ट करवा लिया है। रिपोर्ट आते ही भेज दूंगा।
  • रिपोर्टर : आप इतनी यंग एज में किडनी क्यों बेचना चाहते हैं?
  • रेहान : घर में शादियों का दौर चला, इसके लिए लोन लिया था।
  • रिपोर्टर : तो सिर्फ लोन चुकाने के लिए किडनी बेच रहे हो?
  • रेहान : सर, मेरी सैलरी मात्र 20 हजार रुपए है और घर की जिम्मेदारी मुझ पर है। बच्चे के लिवर में दिक्कत है। कई बार खून आ जाता है। इसके अलावा पिता को दिखाई देना बंद हो गया है। उनकी उम्र मात्र 55 साल है। इलाज कराने के रुपए नहीं हैं।
  • रिपोर्टर : किडनी बेचने का आइडिया कहां से मिला?
  • रेहान : इंटरनेट और दोस्तों के जरिए पता चला था।

सोशल मीडिया पर सक्रिय दलाल विदेशों में भी किडनी ट्रांसप्लांट का दावा कर रहे हैं। भारत में ब्लड रिलेटिव के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को किडनी ट्रांसप्लांट नहीं की जा सकती।

ऐसे में दलाल दावा करते हैं कि ईरान, नाइजीरिया, सर्बिया जैसे देशों में टूरिस्ट वीजा बनवाकर नामी अस्पतालों में दो हफ्ते के भीतर किडनी ट्रांसप्लांट करवा दिया जाएगा।

  • रिपोर्टर : कहां से हैं आप?
  • दलाल : फ्रॉम दिल्ली, बेसिकली फ्रॉम मुजफ्फरनगर।
  • रिपोर्टर : आपका नाम क्या है?
  • दलाल : मेरा नाम राहुल चौधरी है।
  • रिपोर्टर : क्या आप विदेश में किडनी ट्रांसप्लांट अरेंज करवा सकते हैं?
  • दलाल : जी सर, आप कहां से हैं?
  • रिपोर्टर : लखनऊ।
  • दलाल : हम ईरान, नाइजीरिया और सर्बिया में किडनी ट्रांसप्लांट अरेंज करवा सकते हैं।
  • रिपोर्टर : ओके।
  • दलाल : क्या आप पेशेंट के डिटेल्स शेयर कर सकते हैं, एज, ब्लड ग्रुप, डायलिसिस?
  • रिपोर्टर : हफ्ते में तीन बार डायलिसिस हो रही है।
  • दलाल : ईरान में पूरी प्रक्रिया में जहां 40 दिन तक लग जाते हैं। वहीं नाइजीरिया में इसमें 60 दिन तक लग जाते हैं और सर्बिया में 60-80 दिन तक लगते हैं।
  • रिपोर्टर : ईरान में सबसे कम दरों पर जल्दी काम कैसे हो जाता है?
  • दलाल : ईरान किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट का हब बन चुका है। ज्यादा फॉर्मेलिटी नहीं होने और अनरिलेटेड लोगों से ट्रांसप्लांट के कारण लोग ईरान जाना पसंद कर रहे हैं।
  • रिपोर्टर : पेमेंट का क्या प्रॉसिजर रहेगा।
  • दलाल : दो-तीन टेस्ट करवाने होंगे। मरीज की कंडीशन के आधार पर पैकेज डिसाइड होता है। 20 परसेंट एडवांस में लिया जाएगा। इससे ईरान में आपका अपार्टमेंट बुक करवाएंगे।
  • रिपोर्टर : डोनर आप अरेंज करेंगे?
  • दलाल : हां, आपके ब्लड सैंपल से डोनर का क्रॉस मैच करवाया जाएगा। जिसका सैंपल बेहतर मिलेगा। उसके साथ कंटीन्यू करेंगे।
  • रिपोर्टर : क्या डोनर का क्रॉस मैच भारत में होगा?
  • दलाल : हां।
  • रिपोर्टर : मेरा वीजा कौन बनाएगा?
  • दलाल : हम बनवाएंगे, टूरिस्ट वीजा बनेगा। 30 दिन के लिए वैलिड रहेगा। टाइम लिमिट खत्म होते ही 30 दिन के लिए एक्सटेंड करा दिया जाएगा।
  • रिपोर्टर : फ्लाइट टिकट का क्या रहेगा?
  • दलाल : आपका फ्लाइट टिकट करवा दिया जाएगा। एक महीने का रिटर्न टिकट करवाया जाएगा। इसका पेमेंट आपके अकाउंट से किया जाएगा। फ्लाइट जरूरत पड़ने पर रिशेड्यूल की जा सकती है।
  • रिपोर्टर : नेफ्रोलॉजिस्ट आप प्रोवाइड करेंगे?
  • दलाल : हां।
  • रिपोर्टर : ऑनलाइन पेमेंट या कैश?
  • दलाल : यहां जो पेमेंट होगा वो कैश में होगा। ईरान में जो पेमेंट होगा, वह डॉलर में किया जाएगा। डॉलर में अस्पताल का पेमेंट आपको करना होगा।
  • रिपोर्टर : ईरान में लगभग कितना पेमेंट करना पड़ेगा?
  • दलाल : ईरान में 25 हजार डॉलर लेकर जाने पड़ेंगे। इसमें सर्जरी, हॉस्पिटल, टेस्ट का पेमेंट शामिल रहेगा। 10 परसेंट अतिरिक्त इमरजेंसी के लिए लेते जाएं।
  • रिपोर्टर : NOC का कोई झंझट तो नहीं है?
  • दलाल : सर, हम उसी काम के लिए रुपए ले रहे हैं।
  • रिपोर्टर : सुरक्षा के लिहाज से सिक्योर है क्या?
  • दलाल : ईरान के रूल्स फॉलो करने हैं। लेडीज हैं तो सिर पर स्कॉर्फ रखना है। ज्यादा किसी से बात नहीं करनी है। मिडनाइट में घूमने नहीं निकलना। रात आठ बजे तक घर वापस आ जाना है।
  • रिपोर्टर : ओके।
  • दलाल : इसके अलावा भी आपको कुछ जानना हो तो मैं शाम को आपकी अपने सीनियर अर्जुन से बात करवा दूंगा।
  • रिपोर्टर : ठीक है।
  • रात 9:30 बजे

    राहुल : सर फ्री हैं आप? मैं अपने सीनियर अर्जुन को कॉल पर ले लूं?

    रिपोर्टर : ओके। बताइए क्या प्रोसेस है?

    अर्जुन : फर्स्ट पार्ट फिटनेस का होता है।

    रिपोर्टर : ईरान ट्रैवल करने की पासपोर्ट एंट्री तो नहीं होगी?

    अर्जुन : ईरान में पहले स्टिकर वीजा होता था, अब ई-वीजा होता है। अब पासपोर्ट नहीं होता है।

    रिपोर्टर : पासपोर्ट ईरान की ट्रैवल तो शो नहीं करेगा?

    अर्जुन : आपको ट्रैवल कंसर्न ज्यादा है तो आप दुबई होते हुए आ जाइए।

    रिपोर्टर : दुबई क्यों?

    अर्जुन : दुबई से तेहरान चले जाइए, लौटते समय भी दुबई होते हुए चले जाइएगा। इंडियन इमिग्रेशन रिकॉर्ड के हिसाब से आपने दुबई ट्रैवल किया है।

    रिपोर्टर : किडनी ट्रांसप्लांट पहले कहां होता था?

    अर्जुन : पहले लोग सिंगापुर, श्रीलंका, फिर टर्की जाते हैं। यह सब अफॉर्डेबिलिटी पर डिपेंड करता है।

    रिपोर्टर : वेरिफाई कैसे करें?

    अर्जुन : मेरे पास एक इंडियन पेशेंट 5 को आ रहा है। उसकी सर्जरी 14-15 जुलाई के आसपास होगी। अगर आपका कोई रिलेटिव है, दुबई के जरिए तेहरान भेज दीजिए। इतने रुपए खर्च करने वाले हो तो वेरिफाई कर लीजिए।

    किडनी देने के बावजूद रुपए नहीं मिलते
    किडनी रैकेट का जाल इस तरह फैल चुका है कि डोनर का रखरखाव किडनी निकाले जाने तक ही किया जाता है। किडनी के दलाल 40 से 50 लाख रुपए तक लेते हैं, लेकिन डोनर को तय 4 से 5 लाख रुपए भी नहीं देते। देश में कई मामलों में खुलासा इसी कारण हुआ।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |