PM मोदी भाजपा हेडक्वार्टर में कर्मचारियों से मिले: लोकसभा चुनाव में उनके प्रयासों की सराहना की, 4 जून को कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (18 जुलाई) को भाजपा हेडक्वार्टर में पार्टी कर्मचारियों से मुलाकात की। मोदी ने लोकसभा चुनावों में उनके काम की सराहना की और सफलता के बारे में बात की।उन्होंने लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद कर्मचारियों को और अच्छा परफॉर्म करने के लिए प्रेरित किया। कर्मचारियों से मोदी के मुलाकात को 'स्नेह मिलन' नाम दिया गया। प्रधानमंत्री रात करीब 8:30 बजे पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। वहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी करीब डेढ़ घंटे बाद रात 10 बजे पार्टी ऑफिस से बाहर निकले।

अमित मालवीय बोले- कई कर्मचारी दशकों से काम कर रहे

भाजपा के IT डिपार्टमेंट हेड अमित मालवीय ने X पर मोदी की कार्यकर्ताओं से बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आज PM मोदी उन कार्यकर्ताओं से मिले, जिनमें से कई दशकों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी को 2 सीटों से 303 तक बढ़ते देखा है। तब हमारे पास सिर्फ एक एंबेसेडर कार थी और अब एक बेड़ा है। उन्हें सम्मानित किया जाना एक भावनात्मक क्षण था।'

प्रधानमंत्री मोदी 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले थे और उनका आभार जताया था। 2014 और 2019 में भाजपा ने अपने दम पर सरकार बनाई थी। हालांकि, 2024 में भाजपा सिर्फ 240 सीट हासिल कर सकी। यानी बहुमत के आंकड़े 272 से कम। सहयोगी दलों की मदद से NDA की सरकार बन सकी।

PM ने 4 जून को रिजल्ट के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था
4 जून 2024 को नतीजों के बीच मोदी भाजपा हेडक्वार्टर पहुंचे थे। तब तक रिजल्ट लगभग स्पष्ट हो चुके थे। मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन जुबान पर भाजपा कम और NDA का नाम ज्यादा रहा। 34 मिनट के धन्यवाद भाषण में भाजपा का नाम 8 बार लिया तो NDA (भाजपा के सहयोगी दल) का हवाला 10 बार आया।

प्रधानमंत्री ने विशेष तौर पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र किया। उन्होंने दोनों के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही तीसरे कार्यकाल में NDA नेतृत्व में अच्छा काम करने का भरोसा दिया।

1. चुनाव आयोग पर
मोदी बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। मैं आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से संपन्न कराया। करीब 100 करोड़ मतदाता, एक करोड़ मतदान कर्मी, 11 लाख बूथ इतनी प्रचंड गर्मी में कर्मियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया।

2. मतदाताओं पर
इस बार भारत में जितने लोगों ने मतदान किया। वह दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। जम्मू कश्मीर ने रिकॉर्ड मतदान करके दुनिया में भारत को बदनाम करने वालों को आइना दिखा दिया है। मैं देश भर के सभी दलों, सभी उम्मीदवारो का अभिनंदन करता हूं। सभी की भागीदारी के बिना लोकतंत्र की सफलता संभव नहीं है।

3. कांग्रेस पार्टी पर
इस चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए वहां पर एनडीए को भव्य विजय मिली। अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम या ओडिशा हो। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। शायद उन्हें जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया होगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |