ट्रम्प बोले- अवैध प्रवासी आपको खा जाएंगे: हमले पर कहा- मेरे हाथ खून से सने थे, बाइडेन का नाम नहीं लूंगा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 13 जुलाई को हुए जानलेवा हमले के बाद आज यानी शुक्रवार को पहली बार भाषण दिया। उन्होंने विस्कोंसिन राज्य में हो रहे पार्टी कन्वेंशन में अपने समर्थकों को संबोधित किया।

उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपति पद के नॉमिनेशन को स्वीकार किया। फिर हमले का एक्सपीरियंस अपने समर्थकों के साथ शेयर किया। ट्रम्प ने कहा, "मैं दोबारा कभी उस बारे में बात नहीं कर पाऊंगा। मैं आज आप लोगों के बीच हूं क्योंकि उस दिन भगवान मेरे साथ थे।"

ट्रम्प ने कहा, "मेरा हाथ खून से सन गया था। लेकिन गोलीबारी के बीच भी मुझे शांति महसूस हो रही थी। मेरे समर्थक वहां से भागे नहीं। वे मेरे साथ खड़े रहे। सीक्रेट सर्विस की टीम ने भी बेहतरीन काम किया।" ट्रम्प ने अपने भाषण में सिर्फ एक बार बाइडेन का नाम लिया। फिर कहा "मैं उनका जिक्र फिर नहीं करूंगा।"

'अमेरिका का कर्ज घटाएंगे'

ट्रम्प ने कहा, "हम अपना कर्ज कम करेंगे और जनता पर टैक्स के बोझ को भी घटाएंगे। अमेरिका में मौजूदा प्रशासन में जरूरत के सामानों के दाम 57% तक बढ़ चुके हैं। वहीं पेट्रोल की कीमत में 60-70% का इजाफा हुआ है। मेरे कार्यकाल में देश में महंगाई नहीं थी। मैं राष्ट्रपति बना तो देश में एनर्जी कॉस्ट कम कर दूंगा। इससे ट्रांसपोर्ट, मैन्यूफैक्चरिंग और घरेलू सामान की कीमतें कम होंगी।"

'मैनें 2 महीने में ISIS को हरा दिया'

ट्रम्प विदेश नीति को लेकर जमकर बाइडेन प्रशासन पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा, "हम 85 बिलियन के हथियार अफगानिस्तान में छोड़कर आए हैं। दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की तरफ बढ़ रही है।" ट्रम्प ने दावा किया कि सीरिया में ISIS को हराने के लिए 5 साल लगते उन्होंने सिर्फ 2 महीने में हरा दिया।

'मेरे कार्यकाल में रूस ने किसी देश को नहीं कब्जाया'

ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी को रूस-यूक्रेन जंग का जिम्मेदार को ठहराते हुए कहा, "राष्ट्रपति बुश के कार्यकाल में रूस ने जॉर्जिया पर हमला किया। राष्ट्रपति ओबामा के दौरान रूस ने क्रीमिया पर कब्जा किया। वर्तमान में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया।"

ट्रम्प ने कहा, "मेरे कार्यकाल में रूस कुछ नहीं कर पाया।ट्रम्प ने कहा, "दुनिया आज तीसरे विश्व युद्ध के बेहद करीब है। ये अब का सबसे भयानक युद्ध होगा। अगर मैं राष्ट्रपति बनूंगा तो दुनिया पर आए हर संकट को खत्म कर दूंगा।" उन्होंने कहा कि अगर आज मैं राष्ट्रपति होता तो रूस-यूक्रेन जंग कभी नहीं शुरू होती। हमास इजराइल पर हमला नहीं कर पाता।

ट्रम्प ने दावा किया कि रूस ने क्यूबा के तट से 96 किमी दूर अपनी परमाणु पनडुब्बी तैनात कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |