राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से (RPSC) की ओर से आरएएस मुख्य परीक्षा- 2023 शनिवार को शुरू हो गई है। परीक्षा रविवार को भी होगी। परीक्षा जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर मुख्यालय पर दो पारियों में हो रही है। पहली पारी सुबह 9 बजे से थी, जिसमें चेकिंग के बाद एक घंटे पहले प्रवेश दिया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
आरपीएससी के साथ पुलिस ने भी सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए है। जयपुर में 42 सेंटर, जोधपुर 14, अजमेर 10, कोटा 3 और उदयपुर में 2 सेंटर बनाए गए हैं। 19348 कैंडिडेट्स मेन्स के लिए पात्र है। 972 पदों के लिए यह भर्ती होगी। सुबह 9 बजे वाली पारी के लिए सुबह 8 बजे तक प्रवेश दिया गया। वहीं दोपहर ढाई बजे शुरू होने वाली दूसरी पारी के लिए डेढ़ बजे तक एंट्री मिलेगी।
नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम
आरपीएससी प्रशासन ने आरएएस मुख्य परीक्षा- 2023 में नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस संबंध में आयोग प्रशासन ने अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा व उदयपुर के जिला कलक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.