मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बछड़ों को बोतल से पिलाया दूध बोले- 7 अगस्त को पूरे राजस्थान में एक साथ लगाएंगे एक करोड़ पौधे

राजस्थान में 7 अगस्त को एक साथ एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी घोषणा की है। दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर की हिंगोनिया गौशाला पहुंचे थे। यहां उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने हिंगोनिया गौशाला में मौजूद गोवंश को बोतल से दूध पिलाया। साथ ही चारा खिलाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह लगभग 11.30 बजे हिंगोनिया गौशाला पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने गौशाला में मौजूद शिव मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद इसके बाद पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत और नगर निगम ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर के साथ हिंगोनिया गौशाला में मौजूद गोवंश की पूजा अर्चना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने दोपहर लगभग 12.15 बजे गोवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाने के बाद गौशाला में मौजूद बछड़ों को बोतल से दूध पिलाया। 12.30 बजे भजनलाल शर्मा हिंगोनिया गौशाला में बने अस्थाई सभा स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने हिंगोनिया गौशाला के कर्मचारी, किसान और पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके बाद लगभग 1.40 बजे मुख्यमंत्री हिंगोनिया गौशाला से रवाना हुए।

सीएम बोले- पीएम मोदी ने कई सामाजिक सरोकार के काम किए

यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- हम गौमाता की सेवा करते हैं। यह सामाजिक सरोकार के कार्य हैं। 2014 के बाद पीएम मोदी ने कई सामाजिक सरोकार के काम किए हैं। देश में जब गंदगी दूर करनी थी तो प्रधानमंत्री ने हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान का कार्य शुरू किया। लिंगानुपात को लेकर उन्होंने देश के हरियाणा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया। इसी तरह अब पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है। इसमें देश के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

'पशुधन सहायक बहुत अच्छा काम कर रहे'

मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा- आम लोग जो अपनी समस्या को मुंह से बोल कर बता देते है, नर्सिंग स्टाफ उनका इलाज करते है। लेकिन आप लोग तो उनका इलाज करते हैं, जो मुंह से नहीं बोल सकते हैं। पशुधन सहायक तो जीव प्रेमी हैं। वे मुंह से नहीं बोलने वाले बेजुबानों की बीमारी दूर करते हैं। उनकी बीमारी में सहायक बनकर आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

सीएम ने कहा- आप लोग पूरी मेहनत के साथ हमारी गौशाला को और बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। गौशाला में पौधे लगाने के साथ ही यहां मौजूद गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए और बेहतर व्यवस्था करना हम सब की प्राथमिकता है।

एक साथ एक दिन एक करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे

उन्होंने कहा- पशुपालन विभाग हिंगोनिया के साथ ही हम प्रदेशभर में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके तहत हरियाली तीज के मौके पर 7 अगस्त को प्रदेशभर में 1 करोड़ से ज्यादा पौधे एक साथ एक दिन में लगाए जाएंगे। क्योंकि राजस्थान की भौगोलिक स्थिति ठीक नहीं है। हमारे यहां दूसरे प्रदेशों की तुलना में बारिश कम होती है। हालांकि इस बार बारिश ठीक हो रही है। भविष्य में भी अच्छी बारिश राजस्थान में होती रहे, इस बात को ध्यान में रखकर हमें वृक्षारोपण भी करना होगा। हमें एक पेड़ मां के नाम के साथ ही एक पेड़ गौ माता के नाम पर भी लगाना चाहिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हिंगोनिया गौशाला पहुंचने से पहले नगर निगम ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गौशाला पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बंदर के बच्चे को गोद में उठा लिया। उसे कंधे पर बैठा लिया। बता दें कि छोटे बंदर का नाम मारुति है। सौम्या गुर्जर जब भी हिंगोनिया गौशाला जाती हैं, वह इस नन्हें मारुति से जरूर मिलती हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट |