शाहरुख खान की बाजीगर 2 में होगी नई स्टोरी, मेकर्स ने रखी ये शर्त!

Baazigar 2 Latest Update: 1993 में आई थी शाहरुख खान की एक ब्लॉकबस्टर मूवी आई थी। इसका बजट 2 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने पूरे 14 करोड़ रुपये कमाए थे। ये फिल्म थी ‘बाजीगर’ जिसे अब्बास-मस्तान ने बनाया था।इसके सीक्वल का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर रतन जैन ने कहा कि बाजीगर सीक्वल के बारे में शाहरुख खान के साथ चर्चा चल रही है। रतन जैन ने कहा, “हम शाहरुख से बाजीगर 2 के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन ज़्यादा कुछ नहीं हुआ है, लेकिन ये जरूर बनेगी।”

बाजीगर 2 के लिए रखी गई ये शर्त 

जैन ने बताया कि अभी स्क्रिप्ट तैयार नहीं हुई है, लेकिन वो फिल्म को तभी आगे बढ़ाना चाहते हैं जब शाहरुख मुख्य भूमिका में होंगे। उन्होंने कहा कि वो ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फ़िल्म पहली फ़िल्म द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करे।वहीं इससे पहले अब्बास-मस्तान हाल एक इंटरव्यू में काजोल, शाहरुख, शिल्पा शेट्टी स्टार मूवी ‘बाजीगर’ के बारे में बातें की थी। उन्होंने कहा कि वो जरूर इसका सीक्वल बनाएंगे। यही नहीं इसमें शाहरुख खान के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी भी दिखेगी। 

शाहरुख खान की आने वाली मूवी

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो अगले प्रोजेक्ट किंग की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। ये शाहरुख का अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली मूवी होगी। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |