सोने की खदान मिलने से राजस्थान की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

Banswara News: जनजाति बहुल क्षेत्र बांसवाड़ा में 114.76 मिलियन टन स्वर्ण खनन का रास्ता साफ हो गया है। खनन का ठेका लेने वाली फर्म ने सरकार को 100 करोड़ रुपए जमा करा दिए हैं। साथ ही एलओआइ (मंशा पत्र) के लिए आवेदन कर दिया है। कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और झारखंड के बाद राजस्थान चौथा प्रदेश होगा जो स्वर्ण खनन करने जा रहा है। रतलाम की एक फर्म ने 65.30 प्रतिशत बोली लगाकर यह कार्य लिया है। फर्म ने उद्योग विभाग के साथ 8 हजार करोड़ का एमओयू किया है। एलओआइ के लिए आवेदन से पहले जरूरी 100 करोड़ जमा करा दिए। उदयपुर स्थित खनिज निदेशालय से सरकार को एलओआइ के लिए फाइल भेज दी है।

फर्म का दावा है कि जैसे ही एलओआइ हासिल होगा 6 माह में काम शुरू कर दिया जाएगा। खनन करने से पहले कई एनओसी लेनी होगी। साथ ही जमीनों का अधिग्रहण और अन्य काम होने हैं। गौरतलब है 6 मार्च 2024 को सरकार ने खनन के लिए नीलामी की थी। इसके लिए 5 फर्म ने हिस्सा लिया।

सोना निकलने में लगेंगे 4-5 साल

घाटोल क्षेत्र के भूकिया व काकरिया में 943 हेक्टेयर में खनन होगा। स्वर्ण भंडार की जानकारी सामने आने के बाद खनन कंपनी तय करने में करीब 33 साल का समय लग गया, वहीं सोना निकलने में करीब 4 से 5 साल और लगेंगे। साथ ही बांसवाड़ा स्वर्ण खनन करने वाले देश के 4 चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा। बांसवाड़ा में सोना रेत के छोटे-छोटे कण रूप में मिला है।

वर्ष 1990-91 में यहां का सर्वे किया था। इसमें स्वर्ण के संकेत मिले थे। इस पर 69.658 वर्ग किमी के तीन ब्लॉक एक्सप्लोरेशन के लिए आरक्षित कर भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया गया। एक्सप्लोरेशन के दौरान 15 ब्लॉकों में 171 बोर होल्स में 46037.17 मीटर ड्रिलिंग की गई थी। विश्लेषण से पता चला कि 14 ब्लॉकों में 1.945 ग्राम प्रति टन के लगभग 114.76 मिलियन टन सोने के भंडार मौजूद है।

14 वर्ग किमी में भंडार

भुकिया-जगपुरा के 14 वर्ग किमी में स्वर्ण भंडार है। यहां अन्वेषण में 114.76 मिलियन टन स्वर्ण अयस्क में स्वर्ण धातु की मात्रा 222.39 टन आंकी गई है। 1 लाख 74 हजार टन से अधिक तांबा और 9700 टन से अधिक निकल और 13500 टन से अधिक कोबाल्ट भी निकलेगा।

बांसवाड़ा में स्वर्ण खनन को लेकर सभी प्रकार की कार्यवाही मुख्यालय से ही की जाएगी। फर्म ने 100 करोड़ रुपए जमा कर दिया है। अब फर्म को एलओआइ जारी होनी है। इसके बाद ही फर्म आगे का कार्य शुरू कर पाएगी।- गौरव मीणा, खनिज अभियंता

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |