राजस्थान विधानसभा में गतिरोध पर बोले भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, कहा- "दादी" शब्द हिंदुओं के लिए आरक्षित

राजस्थान विधानसभा : में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मामला तब गर्मा गया जब मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर एक विवादित टिप्पणी कर दी। इस बयान से नाराज कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई विधायक विधानसभा अध्यक्ष की टेबल तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

राधामोहन दास अग्रवाल का बड़ा बयान

विधानसभा में हुए गतिरोध पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा, '"दादी" शब्द सबसे सम्मानजनक है, लेकिन यह हिंदुओं के लिए आरक्षित है।' उन्होंने सवाल उठाया कि मुस्लिम और पारसी समाज में "दादी" के लिए कौन-सा शब्द प्रयोग किया जाता है? अग्रवाल ने कहा कि संभवतः कांग्रेस की आपत्ति इसी बात पर है।

विधायकों का निलंबन, कांग्रेस का विरोध

भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के हंगामे को अनुशासनहीनता करार देते हुए कार्रवाई की मांग की। सत्ता पक्ष के प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 विधायकों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर दी।

सियासत गर्माई, बयानबाजी तेज

इस बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में घमासान मच गया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की विभाजनकारी राजनीति बताया, जबकि भाजपा का कहना है कि कांग्रेस असल मुद्दों से भटक रही है। अब देखना होगा कि यह विवाद क्या नया मोड़ लेता है।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |