फॉयसागर के पास सरकारी जमीन पर बसी अवैध कॉलोनियों को शीघ्र हटाएं- देवनानी विधानसभा अध्यक्ष ने ली विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि फॉयसागर झील के आसपास सरकारी भूमि पर अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों के खिलाफ कार्यवाही करें। सरकारी जमीन से अवैध कब्जों को हटाएं। बारादरी पर जाने के लिए बजरंग गढ वाले मार्ग को पुनः शुरू करने की कार्यवाही भी की जाए।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने शहर के विकास से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि फॉयसागर झील के आसपास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटे जाने की शिकायतें मिल रही है। अतिक्रमियों ने ना सिर्फ कब्जा किया बल्कि वहां सड़कें भी बना दी। अजमेर विकास प्राधिकरण इन्हें शीघ्र चिन्हित कर हटाए एवं अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। इन भूमियों पर तारबन्दी कर भूमि स्वामित्व का बोर्ड लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि फॉयसागर क्षेत्र में ही सरकारी जमीन पर कब्जे कर ईंट-भट्टे, पोल्ट्री फॉर्म एवं अन्य कार्यवाही की शिकायतें भी मिल रही हैं। इन्हें भी चिन्हित कर कार्यवाही की जाए। अजमेर विकास प्राधिकरण इन शिकायतेां की जांच भी करवाए। इसी तरह फॉयसागर व लोहागल रोड़ पर रोड़लाइटें नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां अजमेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम की ओर से रोड़ लाइटें लगवाई जाएं।

 देवनानी ने कहा कि बारादरी पर जाने के वर्तमान में सिर्फ एक ही गेट का उपयोग ऋषि घाटी सम्पर्क सड़क से किया जा रहा है। इस कारण रोजाना टैªफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। बारादरी का बजरंग गढ़ के पास वाला गेट खोलने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से बात कर कार्रवाई की जाए।

देवनानी ने निर्देश दिए कि अजमेर के प्रवेश द्वारों को सुन्दर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कार्रवाई की जाए। शहर के प्रमुख मार्गाे एवं चौराहों पर महापुरूषों की मूर्ति लगवाई जाए। एलीवेटेड रोड़ पर रंग रोगन व लाइट की उचित व्यवस्था की जाए एवं डिवाइडर का निर्माण किया जाए। महावीर सर्किल से आगरा गेट तक सड़क चौडा़ करने के विकल्प तलाशे जाएं। नौसर घाटी बस स्टैण्ड का शीघ्र उपयोग शुरू हो।

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई, एडीए आयुक्त नित्या. के. एवं निगम आयुक्त देशल दान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि | रबी सीजन में किसानों को मिले पर्याप्त बिजली - ऊर्जा मंत्री | अटल भूजल योजना से राजस्थान जल के क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर, सरकार के प्रयास से अटल भूजल योजना में राजस्थान सातवें से अब तीसरे स्थान पर -भूजल मंत्री |