हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के लिए पद और संसाधनों की स्वीकृति जारी— विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पहल पर स्वीकृत हुआ था थाना— हजारों लोगों को मिलेगी सुरक्षा

 राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर अजमेर में नवसृजित हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के लिए नफरी और संसाधनों की स्वीकृति दी है। थाने में पुलिस निरीक्षक सहित कई पदों व संसाधनों की स्वीकृति दी गई है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर राज्य सरकार ने बजट घोषणा में हरिभाऊ उपाध्याय नगर चौकी को क्रमोन्नत कर थाना बनाए जाने की घोषणा की थी। अब थाने के लिए स्टाफ और संसाधनों की स्वीकृति दी गई है।

राज्य सरकार की स्वीकृति के अनुसार हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने मेें पुलिस निरीक्षक का एक पद, उप निरीक्षक के 4 पद, सहायक उप निरीक्षक के 5 पद, हैड कांस्टेबल के 7 पद, कांस्टेबल के 35 पद, स्वीकृत किए गए है। थाने में जीप, इंटरनेट, फर्नीचर, वायरलैस हैण्डसेट, मोटर साइकिल आदि के लिए भी 28.64 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है।

गौरतलब है कि अजमेर उत्तर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने शहर में हरिभाऊ उपाध्याय नगर चौकी को क्रमोन्नत कर थाना बनाने के लिए राज्य सरकार से आग्रह किया था। बजट 2024 में थाने की घोषणा की गई थी। थाने की स्थापना से इस क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि | रबी सीजन में किसानों को मिले पर्याप्त बिजली - ऊर्जा मंत्री | अटल भूजल योजना से राजस्थान जल के क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर, सरकार के प्रयास से अटल भूजल योजना में राजस्थान सातवें से अब तीसरे स्थान पर -भूजल मंत्री |