उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा का जन्मदिन शनिवार को, विभिन्न मंदिरों में दर्शन के साथ आमजन के बीच मनाएंगे अपना जन्मदिन

उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा शनिवार को अपना 55वां जन्मदिन मनाएंगे। सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी उप मुख्यमंत्री अपने दिन की शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर से करेंगे और दोपहर बाद अपने विधानसभा क्षेत्र दूदू के श्री शैलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आमजन के बीच जन आशीर्वाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शनिवार सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर और मानसरोवर स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर के दर्शन के पश्चात डॉ. बैरवा का बाणयावाली स्थित गौशाला जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र दूदू के विभिन्न स्थानों, मंदिरों के दर्शन एवं आमजन के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगे।

वर्ष 1969 को दूदू जिले की मौजमाबाद तहसील के ग्राम श्रीनिवासपुरा में जन्मे डॉ बैरवा, स्व रामचंद्र बैरवा और स्व साहरू देवी के सुपुत्र हैं। डॉ बैरवा 14वीं (2013-18) और 16वीं विधानसभा के लिए दूदू विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। ‌वर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं।

जमीन से जुड़े डॉ बैरवा का जीवन सादगी से भरा है। राजस्थान के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम करने वाले उप मुख्यमंत्री जन-जन में खासे लोकप्रिय हैं।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन |