महिला पर गाय का जानलेवा हमला, एक मिनट तक पैर से कुचलती रही, मां ने बेटे को बचाने के लिए धक्का मारकर दूर भेजा

जयपुर में गाय ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। गाय करीब एक मिनट तक महिला को पैर से कुचलती रही। इससे सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने बड़ी मुश्किल से डंडे मारकर गाय को भगाकर महिला की जान बचाई। महिला का ईएसआई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वह अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। तभी गाय ने दौड़ा लिया।

घायल महिला गुड्‌डी देवी (34) भांकरोटा के जैन विहार केशवपुरा की रहने वाली हैं। पति नरेन्द्र कुमार व बेटे करण (10) और यश (5) के साथ रहती हैं। उनके पति किराए पर ऑटो रिक्शा चलाते हैं। नरेन्द्र कुमार का बड़ा बेटा करण धाबास स्थित सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता है।

लोगों ने डंडे मारकर गाय को भगाया :  गाय को जानलेवा हमला करते देखकर राहगीर बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने पत्थर व बैग फेंककर महिला को गाय से छुड़वाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी गाय ने रोड पर गिरी गुड्‌डी देवी को नहीं छोड़ा। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के घरों से निकले लोग डंडा लेकर दौड़े। गाय को भगाकर घायल गुड्‌डी देवी की जान बचाई।

गंभीर घायल गुड्‌डी देवी को तुरंत नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हॉस्पिटल से परिजनों ने छुट्टी दिलवाकर मॉडल हॉस्पिटल ईएसआई में एडमिट करवाया। ईएसआई हॉस्पिटल में घायल गुड्‌डी देवी का इलाज चल रहा है।

डॉक्टर्स का कहना है कि गाय के हमले से गुड्‌डी देवी के सिर के अलावा पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। अंदरुनी चोटों के गहरा होने के कारण गुड्‌डी देवी को ज्यादा परेशानी आ रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक | सीकर में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का किडनैप, जयपुर में जबरदस्ती शादी और रेप का आरोप | सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, ‘अटल नमो पथ’ पुस्तक भेंट की | REET मामले में CBI जांच की याचिका खारिज होने पर सियासी बवाल, डोटासरा बोले- 2 साल से मगरमच्छ ही पकड़ रहे | सीएम भजनलाल शर्मा ने आम लोगों को दी बड़ी सौगात, 10 हजार करोड़... पत्रकार हेल्थ कवरेज योजना और चिकित्सा ऐप | जयपुर पुलिस कमिश्नर को अपशब्द बोलने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: वीडियो में 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया | डोटासरा बोले- बीजेपी-RSS के हारे हुए नेताओं ने गदर मचाया:राठौड़, तिवाड़ी और चतुर्वेदी की कमेटी अफसरों को बुलाकर डांटती है, सरकार को हाईजैक किया | Rajasthan Assembly: टीकाराम पर राज्यवर्धन का तंज, बोले- नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ डिप्टी स्पीकर भी बनना चाहते हैं जूली | Rana Sanga Controversy: सपा सांसद की राणा सांगा पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में आक्रोश, पुलिस थाने में भी शिकायत |