जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला

जयपुर। लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मंत्री-विधायकों के दबाव के चलते भजनलाल सरकार तबादलों पर से रोक हटाने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि तबादलों पर लगी रोक को लेकर आगामी 25 सितम्बर को अहम फैसला हो सकता है।

सिर्फ 10 दिन के लिए हटा था तबादलों से बैन 

राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद फरवरी महीने में 10 दिन के लिए तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया गया था। लेकिन, उस समय शिक्षा विभाग में तबादले नहीं किए गए थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षाओं का हवाला देते हुए तबादले नहीं करने का निर्णय किया था। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग में पिछले महीने से तबादलों को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। अगली कैबिनेट बैठक, जो 25 सितंबर को है। उसमें तबादलों से प्रतिबंध हटाने पर निर्णय हो सकता है।

राजस्थान में अभी तक कोई तबादला नीति नहीं

बता दें कि 28 अगस्त को कैबिनेट मीटिंग के बाद संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर एक नीति बनाई जाएगी। लेकिन, अभी तक राजस्थान में कोई तबादला नीति नहीं बनी है। उन्होंने कहा था कि हम पूर्व की सरकारों से कुछ अलग करने पर विचार कर रहे हैं। हम ऐसी ट्रांसफर पॉलिसी लाना चाहते हैं जिसमें गंभीरता से विचार होगा। यह भी ध्यान रखा जाएगा दूसरे राज्यों में क्या पॉलिसी है? जल्द ही ट्रांसफर करने व ट्रांसफर पॉलिसी लाने पर विचार किया जाएगा। लेकिन, एक महीने बाद भी कुछ नहीं हो पाया है।

मंत्री-विधायक भी चाहते हैं तबादलों से हटे रोक

तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने को लेकर राजस्थान सरकार पर विधायकों, मंत्रियों और बीजेपी संगठन का दबाव है। इसके पीछे यह तर्क है कि गहलोत राज में उनके लोगों के दूर-दूर तबादले किए गए थे। अब सरकार बदले 10 महीने हो गए है। लेकिन आज भी वे लोग दूर ही बैठे हुए हैं। पिछले दिनों हुई दो कैबिनेट मीटिंग में भी मंत्रियों ने तबादलों पर से रोक हटाने का मामला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने उठाया था।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि | रबी सीजन में किसानों को मिले पर्याप्त बिजली - ऊर्जा मंत्री |