राजस्थान में तीन दिन बाद बारिश का अलर्ट:अब तक औसत से 57% ज्यादा बरसात; गर्मी बढ़ी, कई जिलों का पारा 40 के पास पहुंचा

जयपुर. राजस्थान में बारिश का दौर थमने के साथ अब पारा फिर से चढ़ने लगा है। रविवार को पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नजदीक आ गया। जैसलमेर, गंगानगर, बीकानेर में दिन में गर्मी ने परेशान किया।पूरे प्रदेश में केवल उदयपुर ही ऐसा शहर रहा, जहां दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। अब राज्य में बारिश का दौर थम गया है। मानसून की विदाई आज या कल से शुरू हो सकती है। 26 सितंबर को 6 जिलों में एक बार फिर हल्की बारिश का दौर आएगा। अब तक प्रदेश में 57% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है।मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की रिपोर्ट देखें तो पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां सुबह से आसमान साफ रहने से धूप तेज रही और देर शाम तक गर्मी रही। 

जयपुर में दिनभर गर्मी, शाम को राहत राजधानी जयपुर में कल (22 सितंबर 2014) दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। दिन में यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में कुछ जगहों पर बादल भी छाए, लेकिन बरसे नहीं। पूरे दिन मौसम ड्राय रहा। शाम होने के बाद जब तापमान गिरा तो उसके साथ हल्की ठंडी हवाएं चलने लगी और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

आज या कल से शुरू हो सकती है मानसून की विदाई राजस्थान के पश्चिमी जिलों में मानसून की विदाई का दौर आज या कल से शुरू हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने यहां मानसून की विदाई की परिस्थितियां अनुकूल बताई हैं। लगातार यहां टेम्प्रेचर बढ़ने, आसमान साफ रहने और बारिश नहीं होने से नमी भी कम हो गई है। बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर के कुछ हिस्सों से मानसून अगले 24 से 48 घंटे के दौरान विदा हो सकता है।

अब तक औसत से 57 फीसदी ज्यादा बरसात राजस्थान में इस सीजन औसत से 57 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राजस्थान में 1 जून से 22 सितंबर तक औसत बरसात 426.7MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 671.9MM बरसात हो चुकी है।

अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से 25 सितंबर तक राजस्थान में कहीं भी मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया। इस दौरान प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम ड्राय रहने की संभावना जताई है। 26 सितंबर को बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताते हुए यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बीकानेर-बाड़मेर सहित कई जिलों में पारा 37 के पार गंगानगर में भी कल (22 सितंबर 2014) दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 39, बाड़मेर में 38.4, धौलपुर-फतेहपुर में 37.8, जालोर में 37.4, जोधपुर, करौली, हनुमानगढ़, सीकर और चूरू में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर उदयपुर और उसके आसपास के जिलों में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और कई जगह हल्की बारिश हुई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |