दशहरे से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी, कैबिनेट मीटिंग में होगा ये बड़ा फैसला!

 जयपुर। राजस्थान में तबादलों से प्रतिबंध हटने का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को दशहरे से पहले बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। चर्चा है कि इसी महीने होने वाली भजनलाल कैबिनेट मीटिंग में तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने को लेकर बड़ा निर्णय हो सकता है। हालांकि, इसी महीने में दो बार कैबिनेट मीटिंग स्थगित होने से तबादलों की आस लगाए बैठे कर्मचारियों का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है।

कब होगी कैबिनेट मीटिंग?

पहले कैबिनेट बैठक 18 सितंबर को होने वाली थी। लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जयपुर दौरे के चलते मीटिंग स्थगित हो गई थी। इसके बाद मीटिंग 25 सितंबर को तय की गई थी, लेकिन अब सीएम भजनलाल शर्मा के दूसरे राज्यों में चुनावी अभियान के चलते बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 29 सितंबर को तय की गई है। जिसमें तबादलों से प्रतिबंध हटने सहित कई अहम फैसले लिए जा सकते है।

सरकार भी तबादलों पर से बैन हटाने को लेकर गंभीर

राज्य सरकार पर तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने को लेकर विधायकों, मंत्रियों व पार्टी से जुड़े लोगों का दबाव है। मंत्री-विधायकों के दबाव के चलते भजनलाल सरकार तबादलों पर से रोक हटाने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार बदले 10 महीने हो गए है। लेकिन आज भी वे लोग दूर-दूर ही बैठे हैं, जिनका कांग्रेस सरकार ने तबादला किया था। ऐसे में लगातार शिक्षा सहित अन्य विभागों में तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |