जयपुर के तालकटोरा में मिला महिला का शव:दो-तीन दिन पुरानी है लाश, फूलने पर पानी के आई ऊपर

जयपुर के तालकटोरा में सोमवार दोपहर एक महिला का शव मिला। माणकचौक थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि शव दो-तीन दिन पुराना है। पानी में पड़े रहने से फूलने पर ऊपर सतह पर आ गया। पुलिस मृतका की पहचान के प्रयास कर रही है।

SHO (माणकचौक) गुरु भूपेन्द्र सिंह ने बताया- दोपहर करीब 1 बजे तालकटोरा में पानी की सतह पर एक महिला का शव दिखाई दिया। तालकटोरा में महिला की लाश मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। माणकचौक थाना पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची। तालकटोरा में महिला का शव देखकर तुरंत सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया। सिविल डिफेंस टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।

पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को निजी वाहन से SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मृतका की उम्र करीब 45-50 साल है। पानी में पड़े रहने के कारण लाश फूल गई और पानी की सतह पर आ गई। लाश को देखने से लग रहा है कि महिला की मौत दो-तीन पहले हुई है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ मौत के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |