अचरज में पड़ गए लोग, जब तिरंगे के साथ मिनी सचिवालय पर लहराया संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज

बारां . शहर में गुरुवार को मिनी सचिवालय पर तिरंगे के साथ एक अन्य ध्वज को लहराता देख लोग कौतुहल में पड़ गए। दरअसल यहां पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज फहराया गया। 24 अक्टूबर को विश्वभर में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाकर संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन का सम्मान किया जाता है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार देशभर के सभी जिला मुख्यालय पर जहां पर नियमित रूप से भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। वहां 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर तिरंगे के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज भी फहराने को कहा गया है। हालांकि इससे राजभवन, राज निवास, विधान परिषद भवन, विधानसभा भवन तथा उच्च न्यायालय भवन को अलग रखा गया है। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय भवन पर लहराते दोनों ध्वज।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |