Arvind Singh Mewar Funeral: अरविंद सिंह मेवाड़ को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, उदयपुर के महासतिया में होगी अंत्येष्टि

उदयपुर : के मेवाड़ राजघराने के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ को आज (17 मार्च) अंतिम विदाई दी जाएगी। उनकी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सुबह 7 बजे से सिटी पैलेस में होंगे।

राजशाही परंपरा के अनुसार, अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे उनके निवास शम्भू पैलेस से रवाना होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट से होते हुए महासतिया पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सिटी पैलेस में गमगीन माहौल

बीते दिन शम्भू निवास में पार्थिव शरीर को रखा गया था, जहां उनके परिजनों और करीबी लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सिटी पैलेस में माहौल गमगीन है और चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है।

पर्यटन स्थल और बाजार रहेंगे बंद

इस दौरान कई पूर्व राजघरानों के सदस्य भी शामिल होंगे। दोपहर 12 से 1 बजे तक कई पर्यटन स्थल बंद रहेंगे, जबकि सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक कुछ दुकानें भी स्वेच्छा से बंद रहेंगी।

नेताओं ने जताया शोक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा—
"मेवाड़ राजघराने के सदस्य एवं महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से मुझे अत्यंत दुख हुआ है। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में उनकी महती भूमिका रही है। उन्होंने आजीवन जनकल्याण एवं समाज कल्याण के लिए काम किया।"

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अरविंद सिंह मेवाड़ को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, उदयपुर के महासतिया में होगी अंत्येष्टि | मेहंदीपुर बालाजी: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार महुआ थाना क्षेत्र में फायरिंग का भी आरोपी, पुलिस ने दबोचा | 3 साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला मेहंदीपुर बालाजी का समाधि स्थल महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने किया उद्घाटन, भव्य रूप में सजा परिसर | UP Police Bharti: होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा, सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें परिणाम | Rajasthan Assembly: 'गरीब बस्तियों में रहने वाला 1 करोड़ कहां से लाएगा', स्पीकर बोले- सरकार को राहत देने वाली योजना लानी चाहिए | Jaipur News: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति | Sikar Court Fire: सीकर कोर्ट परिसर के सभागार में लगी भीषण आग, फर्नीचर सहित सामान जलकर हुआ राख | हरियाणा में बजा BJP डंका: 10 में से 9 निगमों में भाजपा की जीत, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पीछे | UP: 'वो बेवफा... उसे अपनी सुंदरता पर घमंड', गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को किया फोन; सिरफिरे ने कही ये बात | Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी |