उदयपुर : के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन 16 मार्च को हो गया। उनका पार्थिव शरीर शंभू निवास से बाहर लाया गया, जहां सिटी पैलेस चौक पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनके बेटे लक्षयराज सिंह मेवाड़ ने पिता की पार्थिव देह को कंधा दिया। पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, और उदयपुर के कई गणमान्य नागरिक श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
महासतियां में दाह संस्कार: अरविंद सिंह की अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे शंभू निवास से रवाना हुई। यात्रा सिटी पैलेस से होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, और देहली गेट से होती हुई महासतियां पहुंची, जहां उनका दाह संस्कार किया गया।
विश्वराज सिंह ने जताया शोक: अरविंद सिंह के निधन पर नाथद्वारा विधायक और भतीजे विश्वराज सिंह मेवाड़ ने शोक जताते हुए लिखा, "आज सुबह जानकारी मिली कि हमारे काका अरविंद सिंह का देहांत हो गया। एकलिंगनाथजी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।" विश्वराज सिंह ने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने का निर्णय लिया है।
पारिवारिक विवाद: अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद एक विवाद उठ खड़ा हुआ था। महेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान विश्वराज सिंह और लक्षयराज सिंह के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या विश्वराज सिंह मेवाड़ अपने चाचा के अंतिम यात्रा में शामिल होंगे या नहीं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.