Rajasthan: चचेरी बहन के प्रेम प्रसंग में बाधा बना परिवार, आरोपी ने घर में घुसकर कर दी महिला की नृशंस हत्या

राजस्थान : के कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के तेलघर हुसैनी नगर में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हमले में महिला का भांजा भी गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है।

रात में सो रही महिला पर हमला

भीमगंजमंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुई। मृतक सुमित्रा बाई मेहर अपने घर के बरामदे में सो रही थी और उसके पास ही उसकी बहन का 17 वर्षीय बेटा अरविंद भी सो रहा था।

अज्ञात हमलावर घर में घुसा और धारदार हथियार से सुमित्रा पर ताबड़तोड़ हमला किया। शोर सुनकर जब अरविंद जागा, तो उस पर भी हमला कर दिया गया। महिला की चीखें सुनकर उसका बेटा और बहू कमरे से बाहर आए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

घायल अरविंद अस्पताल में भर्ती, आरोपी हिरासत में

हमले में सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अरविंद को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया और सबूत जुटाए।

पारिवारिक रंजिश बनी हत्या की वजह?

पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतका के बेटे जितेंद्र उर्फ जीतू ने मीडिया से कहा, "आरोपी मेरी चाची की लड़की से बात करता था। हमने उसे उसके घर भेज दिया था, इसी बात को लेकर वह नाराज था और बदला लेने के लिए उसने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।"

महिला पर चाकू से दो बार किया गया हमला

पुलिस अधिकारी गोदारा ने बताया कि, महिला पर चाकू से दो बार हमला किया गया। पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को डिटेन कर लिया गया है।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |