PM Modi: 'आपका स्वागत है, क्रू9! धरती ने आपको मिस किया', अंतरिक्ष से विलियम्स की वापसी पर पीएम का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘धरती ने आपको मिस किया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सकुशल धरती पर वापसी पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

"आपका स्वागत है, क्रू-9! धरती ने आपको मिस किया।"

पीएम मोदी ने अपने संदेश में सुनीता विलियम्स और क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्रियों की साहसिक यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन यात्रियों ने एक बार फिर यह साबित किया है कि दृढ़ता और हौसले का सही अर्थ क्या होता है

पीएम मोदी ने किया सुनीता विलियम्स की उपलब्धियों का जिक्र

पीएम मोदी ने लिखा,

"उनका यह अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और क्रू 9 ने यह दिखाया है कि विशाल अनिश्चितताओं के सामने भी अटूट संकल्प लाखों लोगों को प्रेरित कर सकता है।"

उन्होंने आगे कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब केवल सीमाओं को पार करना नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने का साहस रखना है

सुनीता विलियम्स को बताया 'पथप्रदर्शक और आइकन'

प्रधानमंत्री ने सुनीता विलियम्स को एक पथप्रदर्शक और आइकन बताते हुए लिखा,

"उन्होंने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। उनकी सफलता न केवल अंतरिक्ष विज्ञान बल्कि मानवता के लिए भी प्रेरणादायक है।"

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने जो मेहनत की, वह प्रशंसनीय है

टेक्नोलॉजी और दृढ़ता के संगम का उदाहरण

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि,

"जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है, तो असाधारण उपलब्धियां हासिल होती हैं।"

उन्होंने पूरी टीम को इस सफल मिशन के लिए बधाई दी और कहा कि यह भविष्य में और भी बड़े अंतरिक्ष अभियानों की प्रेरणा बनेगा

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अरविंद सिंह मेवाड़ को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, उदयपुर के महासतिया में होगी अंत्येष्टि | मेहंदीपुर बालाजी: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार महुआ थाना क्षेत्र में फायरिंग का भी आरोपी, पुलिस ने दबोचा | 3 साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला मेहंदीपुर बालाजी का समाधि स्थल महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने किया उद्घाटन, भव्य रूप में सजा परिसर | UP Police Bharti: होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा, सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें परिणाम | Rajasthan Assembly: 'गरीब बस्तियों में रहने वाला 1 करोड़ कहां से लाएगा', स्पीकर बोले- सरकार को राहत देने वाली योजना लानी चाहिए | Jaipur News: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति | Sikar Court Fire: सीकर कोर्ट परिसर के सभागार में लगी भीषण आग, फर्नीचर सहित सामान जलकर हुआ राख | हरियाणा में बजा BJP डंका: 10 में से 9 निगमों में भाजपा की जीत, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पीछे | UP: 'वो बेवफा... उसे अपनी सुंदरता पर घमंड', गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को किया फोन; सिरफिरे ने कही ये बात | Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी |