राजस्थान में 14 लाख लोगों का राशन कार्ड से नाम हटा, सरकार चला रही गिव-अप अभियान

Rajasthan News | खाद्य सुरक्षा योजना | गिव-अप अभियान | राशन कार्ड अपडेट

राजस्थान सरकार : द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना को सही लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए ‘गिव-अप’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 14 लाख 27 हजार 820 अपात्र व्यक्तियों ने स्वेच्छा से अपने नाम राशन कार्ड से हटवाए हैं।

खाद्य मंत्री ने दी जानकारी

राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार (20 मार्च) को विधानसभा में इस अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने के साथ-साथ अब तक 13 लाख 51 हजार 253 नए पात्र लाभार्थियों को योजना में जोड़ा गया है।

31 मार्च तक चलेगा ‘गिव-अप’ अभियान

मंत्री ने बताया कि 1 नवंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ ले रहे सक्षम व्यक्तियों को स्वेच्छा से नाम हटाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है

कैसे हटवाएं या जोड़ें नाम?

खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने या हटाने के लिए राजस्थान खाद्य सुरक्षा नियम, 2023 के तहत निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पात्र व्यक्तियों के सत्यापन के लिए आधार सीडिंग और ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है।

खाद्य सुरक्षा योजना की मौजूदा स्थिति

अब तक 14.27 लाख अपात्र लोग योजना से बाहर
13.5 लाख नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा गया
31 मार्च 2025 तक चलेगा ‘गिव-अप’ अभियान
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में 2,314 लोगों को योजना में जोड़ा गया
5,831 नए आवेदनों की प्रक्रिया जारी

राजस्थान सरकार का कहना है कि इस अभियान से सही लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा और जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |