Rajasthan CM Delhi Visit: दिल्ली जाकर 10 केंद्रीय मंत्रियों से मिले राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा, जानें क्या हैं इसके सियासी मायने?

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हाल ही में दिल्ली दौरे से लौटे हैं। हालांकि, यह दौरा सिर्फ विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं था, बल्कि राजनीतिक नियुक्तियों और ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की चर्चाओं को भी हवा दे गया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों और लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर राज्य के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरे को राजस्थान की राजनीतिक और प्रशासनिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, बड़े बदलाव के संकेत

दिल्ली में मुख्यमंत्री शर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इन बैठकों में राजस्थान की आर्थिक, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, खेल और ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी भेंट की और राजस्थान में चल रही जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया।

गृह मंत्री अमित शाह से व्यक्तिगत चर्चा, किरोड़ी लाल मीणा प्रकरण पर मंथन

इस दौरे की सबसे चर्चित मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से हुई व्यक्तिगत बैठक रही। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में किरोड़ी लाल मीणा प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने अमित शाह को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

राजस्थान में जल्द बड़े प्रशासनिक फेरबदल संभव

मुख्यमंत्री के इस दौरे के बाद प्रशासनिक हलकों में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि प्रदेश में चुनिंदा जिलों के कलेक्टरों और कई महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा, बोर्ड-निगमों में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों पर भी फैसला जल्द लिया जा सकता है। इन पदों का इस्तेमाल संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और असंतुष्ट गुटों को साधने के लिए किया जा सकता है।

विकास परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

मुख्यमंत्री शर्मा के दिल्ली दौरे के तुरंत बाद राज्य में कई नई परियोजनाओं की घोषणा की गई।

  • वन प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान का शिलान्यास किया जाएगा, जिससे वन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
  • सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान और नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट की सुविधा शुरू होगी।
  • वन मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे वन क्षेत्रों के सतत विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

क्या संदेश दे गया दिल्ली दौरा?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह दौरा सिर्फ विकास परियोजनाओं को लेकर नहीं था, बल्कि राजनीतिक नियुक्तियों और प्रशासनिक फेरबदल की तैयारियों का भी संकेत दे गया। बजट सत्र के बाद राज्य में ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक स्तर पर बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री कब और कैसे इन फैसलों को अमलीजामा पहनाते हैं।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |