Rajasthan Politics: बजट सत्र के बाद राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी, वसुंधरा सहित सभी खेमों को साधने की होगी कवायद

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियों की बहार आने वाली है। सूत्रों के अनुसार, विधानसभा बजट सत्र समाप्त होते ही भाजपा सरकार राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अब पार्टी में संतुलन बनाने और विभिन्न खेमों को संतुष्ट करने की तैयारी कर रहा है।

BJP के बड़े नेताओं के समर्थकों को मिल सकती है जगह

राजस्थान भाजपा में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी को शांत करने और सभी धड़ों को संतुलित करने के लिए इन नियुक्तियों को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थकों को जगह देने की रणनीति बनाई जा रही है।

किन नेताओं को मिल सकती है राजनीतिक जिम्मेदारी?

संभावित नियुक्तियों के लिए कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें प्रमुख रूप से—
 अशोक कालीचरण सराफ
 प्रभुलाल सैनी
 श्रवण सिंह बगड़ी
 मुकेश दाधीच
 श्रीचंद कृपलानी
 प्रताप सिंह सिंघवी

इसके अलावा, राजेंद्र सिंह राठौड़ और अलका गुर्जर को भी महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

BJP कार्यकर्ताओं को भी उम्मीद

भाजपा संगठन के भीतर वे नेता जो विधानसभा चुनाव हार चुके हैं या संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें भी लोकसभा चुनाव से पहले अहम पद दिए जा सकते हैं। इसी क्रम में, पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और राजेंद्र यादव को भी राजनीतिक नियुक्ति मिल सकती है।

8 नेताओं को पहले ही दी जा चुकी है नियुक्ति

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले 8 नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियां दी थीं, लेकिन अब भी कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता पद मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी हाईकमान से इस मसले पर चर्चा हुई है, और बजट सत्र के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर पुलिस कमिश्नर को अपशब्द बोलने वाला कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: वीडियो में 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया | डोटासरा बोले- बीजेपी-RSS के हारे हुए नेताओं ने गदर मचाया:राठौड़, तिवाड़ी और चतुर्वेदी की कमेटी अफसरों को बुलाकर डांटती है, सरकार को हाईजैक किया | Rajasthan Assembly: टीकाराम पर राज्यवर्धन का तंज, बोले- नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ डिप्टी स्पीकर भी बनना चाहते हैं जूली | Rana Sanga Controversy: सपा सांसद की राणा सांगा पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में आक्रोश, पुलिस थाने में भी शिकायत | राजस्थान के इस जिले में पिछले 3 साल से रोजाना एक शख्स कर रहा आत्महत्या, अबतक 1750 लोगों ने किया सुसाइड | Rajasthan Politics: बजट सत्र के बाद राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी, वसुंधरा सहित सभी खेमों को साधने की होगी कवायद | Udaipur: डॉक्टरों की पार्टी में हो गई मारपीट, चिकित्सक ने शराब पीने से किया इनकार तो जमकर पीटा | शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने महिला सरपंच को दी चेतवानी, बोले- अगर 8 दिन के काम नहीं हुआ तो... | IPL 2025: जयपुर में आईपीएल मैच में राजस्थान की संस्कृति की भी दिखेगी झलक, लहरिया-पंचरंगा से होगी SMS स्टेडियम की सजावट | Rajasthan: आज विधानसभा में जावर माइंस और पचपदरा रिफाइनरी का उठेगा मुद्दा, कई बिल भी होंगे पेश |