Rajasthan: पहली बार सोजत सिटी से CRPF में अधिकारी बनी खुशबू राजपुरोहित, शहर पहुंचीं तो सबने किया स्वागत

सोजत की बेटी खुशबू राजपुरोहित ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर चयनित होकर पूरे कस्बे और समाज का नाम रोशन किया है। यह पहला अवसर है जब सोजत की किसी बेटी ने इस प्रतिष्ठित सुरक्षा बल में स्थान बनाया है।

गांव ने किया भव्य स्वागत

रविवार को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जब खुशबू अपने गांव पहुंचीं, तो पूरा गांव उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। माता-पिता, गुरुजनों और दादा-दादी के सहयोग को अपनी सफलता का आधार मानते हुए खुशबू ने कहा कि उन्हीं की प्रेरणा और मार्गदर्शन से वे इस मुकाम तक पहुंच पाईं।

परिवार से मिला मजबूत आधार

खुशबू के परिवार में कानून का पेशा है। उनके दादा गोरधन सिंह राजपुरोहित और पिता खेतसिंह राजपुरोहित वकील हैं। लेकिन खुशबू ने देश सेवा के लिए सुरक्षा बल को चुना और अपने सपने को साकार किया।

बचपन से मेधावी, पहले से तय था लक्ष्य

खुशबू ने अपनी शुरुआती शिक्षा मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर से प्राप्त की। 12वीं की पढ़ाई के बाद सोजत कॉलेज से स्नातक पूरा किया। मेधावी छात्रा रही खुशबू का लक्ष्य शुरू से ही सुरक्षा बल में जाने का था। चयन के बाद उनकी पहली नियुक्ति गांधीनगर में हुई, फिर ट्रेनिंग के लिए मध्य प्रदेश के शिवपुरी भेजा गया।

बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

आज खुशबू न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनके इस उपलब्धि से समाज में बेटियों को आगे बढ़ने की नई राह मिली है।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |