नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और जिलाध्यक्षों को अधिक प्रभावी भूमिका देने के लिए सीधा संवाद करने का फैसला लिया है। यह बैठक 40 साल बाद पहली बार होने जा रही है, जिसमें देशभर के 700 से ज्यादा जिलाध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है।
यह संवाद कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में आयोजित होगा।
राजस्थान कांग्रेस के जिलाध्यक्षों से संवाद 3 अप्रैल को होगा, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।
संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, बूथ लेवल तक पार्टी की पकड़ को बढ़ाने और जिलाध्यक्षों को अधिक अधिकार देने पर चर्चा होगी।
कांग्रेस के संगठन महामंत्री ललित तूनवाल के अनुसार, वर्ष 2025 को संगठन निर्माण और मजबूती के लिए समर्पित किया गया है। हाईकमान का मानना है कि जिलाध्यक्षों को पार्टी की रीढ़ मानते हुए उन्हें और ताकत देने की रणनीति बनाई जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.