बारां (राजस्थान) : राजस्थान के बारां जिले के अंता उपखंड के भोज्याखेड़ी गांव में चाकूबाजी की घटना से तनावपूर्ण माहौल बन गया है। देर रात दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलों को बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव और कस्बे के लोग भारी संख्या में अंता थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और गांव से बाहर निकालने की मांग की।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
ग्राम प्रधान प्रखर कौशल ने कहा कि प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग मान ली है और आरोपियों की गांव में जुलूस (बिंदोरी) निकाली जाएगी।
उनके मकानों की पैमाइश कर अतिक्रमण पाए जाने पर निर्माण तोड़ा जाएगा।
गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, स्थिति नियंत्रण में है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.