जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में अमूल ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर की भव्य लॉन्चिंग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिंजरा पोल गौशाला, सुरभि सदन में आयोजित हुआ, जहां राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाउ किशन राव बागड़े ने इस उत्पाद को किसानों के लिए लॉन्च किया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मार्केटिंग हेड गोपाल शुक्ला, सागर भाई, तेजस भाई, चेतन भाई सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा, राजस्थान डिस्ट्रीब्यूटर ग्रीन बायोटेक के लक्ष्मण लोहाना, अशोक सारंगन, मनीष जैन, नीरज शर्मा, शैलेश दाधीच और सौरभ समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की।
इस लॉन्चिंग के दौरान किसानों और आम जनता के लिए एक विशेष आउटलेट भी लगाया गया, जहां ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए और उनकी बिक्री की गई। यह आयोजन गौशाला परिवार, एफपीसी बाजार फेडरेशन और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें अमूल ने प्रमुख प्रायोजक की भूमिका निभाई।
अमूल ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के लॉन्च से किसानों को जैविक खाद का एक विश्वसनीय विकल्प मिलेगा, जिससे खेती की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार होगा। इस कार्यक्रम को कृषि जगत में एक नए बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.