उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार सुबह नगर निगम ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 दुकानों और एक होटल को सीज कर दिया। सूरजपोल चौराहे पर नगर निगम की राजस्व टीम ने पुलिस और होमगार्ड बल के साथ यह कार्रवाई की।
26 दुकानों पर 1.83 करोड़ रुपए का यूडी टैक्स बकाया था।
कंचन होटल पर 8.40 लाख रुपए बकाया होने के कारण उसे भी सील कर दिया गया।
पिछले दो महीनों से नगर निगम नगरीय विकास कर (UD Tax) की वसूली के लिए अभियान चला रहा है।
सुबह 9 बजे नगर निगम की टीम सूरजपोल चौराहे पहुंची।
एक-एक करके सभी 26 दुकानों और होटल को सीज कर दिया।
दुकान मालिकों को पहले ही बकाया चुकाने के नोटिस दिए गए थे।
शटर पर पोस्टर चस्पा किया गया, जिसमें सीलिंग का कारण लिखा गया।
नगर निगम की टीम को देखकर व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ने मौके पर टैक्स जमा कराने की कोशिश की, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने तक सीलिंग हटाने से इनकार कर दिया गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.