राजस्थान दिवस : के अवसर पर शनिवार को जयपुर में 'रन फॉर राजस्थान' का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाग लेकर युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग जुटे और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा—
"युवाओं का स्वस्थ और फिट रहना बहुत जरूरी है। हमें सोचना चाहिए कि हम अपने राज्य और देश के लिए क्या कर सकते हैं।"
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र करते हुए बताया कि किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस मौके पर भाजपा नेता और पूर्व ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने राणा सांगा पर की गई एक टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा—
"कुछ लोग आजादी के लिए लड़ने वाले वीरों का सम्मान करना भूल गए हैं। जिन योद्धाओं की वजह से हमें आजादी मिली, उनका अपमान हो रहा है। लेकिन देश सब देख और समझ रहा है।"
'रन फॉर राजस्थान' जयपुर के एक बड़े मैदान में हुआ, जहां सुबह से ही लोगों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने खुद दौड़ में भाग लेकर युवाओं को प्रेरित किया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.