राजस्थान : में भजनलाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जयपुर के दो नगर निगमों (हेरिटेज और ग्रेटर) को मर्ज कर दिया है। अब सिर्फ एक 'जयपुर नगर निगम' होगा। इस फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की और इसे विकास के खिलाफ बताया।
अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा—
"गुजरात सरकार ने हाल ही में 9 नए नगर निगम बनाए, ताकि शहरी विकास तेज हो। लेकिन राजस्थान की भाजपा सरकार इसके उलट काम कर रही है। हमारी सरकार के दौरान बनाए गए निगमों और पालिकाओं को खत्म कर रही है। देश में यह संभवतः पहला उदाहरण होगा, जहां विकास की प्रक्रिया उल्टी दिशा में चलाई जा रही है।"
2019 में कांग्रेस सरकार ने जयपुर को हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम में बांटा था।
अब इनका विलय कर सिर्फ एक 'जयपुर नगर निगम' बनाया गया है।
150 नए वार्ड बनाए जाएंगे, जो पहले 250 थे।
3-4 छोटे वार्डों को मिलाकर एक बड़ा वार्ड बनाया जाएगा।
78 नए गांव अब जयपुर नगर निगम में जोड़े जाएंगे।
राज्य सरकार का कहना है कि इससे प्रशासनिक खर्च कम होगा और विकास कार्य सुचारु रूप से हो सकेंगे। हालांकि, विपक्ष इसे भाजपा का 'विकास विरोधी' कदम बता रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.