नई दिल्ली। श्रीलंका सरकार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान' से नवाजा है। यह सम्मान उन राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाता है, जिन्होंने श्रीलंका के साथ घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए हैं।
सम्मान पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है। यह श्रीलंका और भारत के ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता को दर्शाता है।"
सम्मान का प्रतीकात्मक महत्व
इस पुरस्कार के अंतर्गत मिलने वाला चांदी का मेडल बेहद खास है। इसमें बना धर्म चक्र भारत-श्रीलंका की बौद्ध विरासत, पुण्य कलश समृद्धि का प्रतीक और नवरत्न दोनों देशों की अमूल्य मित्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्य और चंद्रमा दोनों देशों के अनंत और स्थायी बंधन का प्रतीक हैं।
भारत की मदद पर मिला सम्मान
श्रीलंका जब आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब भारत ने सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने स्वयं पीएम मोदी को यह मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
पीएम मोदी ने उठाया मछुआरों का मुद्दा
पीएम मोदी ने श्रीलंका के साथ हुई बातचीत में मछुआरों की रिहाई, उनकी नौकाओं की वापसी और मानवीय दृष्टिकोण से समाधान की बात भी जोर देकर कही। साथ ही भारत द्वारा त्रिंकोमाली स्थित थिरुकोनेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग देने की घोषणा की।
बौद्ध अवशेषों की यात्रा
मोदी ने बताया कि गुजरात के अरावली में मिले भगवान बुद्ध के अवशेष श्रीलंका भेजे जा रहे हैं ताकि वहां श्रद्धालु उन्हें दर्शन कर सकें, जिससे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध और गहरे होंगे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.