जयपुर : पुलिस आयुक्तालय द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में छह पुलिस कांस्टेबलों को 'कांस्टेबल ऑफ द मंथ' अवॉर्ड से नवाजा गया। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने इन जवानों को उनकी साहसिक कार्यों, अपराध खुलासे और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया।
सुभाष निवासर
तैनाती: कार्यालय सहायक, पुलिस आयुक्तालय
उपलब्धि: स्कूटी चोरी के आरोपी को झोटवाड़ा बस स्टैंड पर रंगे हाथों पकड़ा
गिरधारी सिंह
तैनाती: थाना मानकचौक
उपलब्धि: 3 नकबजनी मामलों में 4 बाइक चोर गिरफ्तार, 12 फीट आउटर बरामद
छोटूराम खारोल
तैनाती: थाना मानसरोवर
उपलब्धि: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइकें भी बरामद
संतोष कुमार
तैनाती: यातायात शाखा पूर्व
उपलब्धि: 8 महीनों तक व्यस्त तिराहों पर ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित किया
संगीता
तैनाती: कार्मिक कल्याण प्रकोष्ठ
उपलब्धि: मृत पुलिसकर्मियों के परिजनों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई, 24 मामलों का निपटारा
अनाम कांस्टेबल (जिला पूर्व)
उपलब्धि: 2 मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, 43 महंगे स्मार्टफोन और ₹7 लाख से अधिक का सामान बरामद
पुलिस आयुक्तालय जयपुर के अनुसार, 'कांस्टेबल ऑफ द मंथ' सम्मान जमीनी स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रेरित करता है। इससे पुलिस बल के भीतर कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.