उदयपुर : के फतेहसागर झील में सोमवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने झील में शव को तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
शव निकालने में सिविल डिफेंस की मदद
मौके पर पहुंची अंबामाता थाना पुलिस ने तुरंत सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद शव को झील से बाहर निकाला गया। युवती ने पीले रंग का कुर्ता और लाल पजामा पहना हुआ था।
पहचान के प्रयास जारी
महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
हत्या, आत्महत्या या हादसा?
प्रारंभिक जांच में शव पर किसी भी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.