श्रीगंगानगर : जिले के जैतसर थाना क्षेत्र में कुई खोदते समय दर्दनाक हादसा हो गया। गांव 6 एलसी में सोमवार को मिट्टी धंसने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय कृष्णलाल पुत्र चुन्नीलाल के रूप में हुई है, जो पेशे से कुई खोदने का काम करता था।
जानकारी के अनुसार, कृष्णलाल एक घर में कुई खोद रहा था। शाम करीब पांच बजे अचानक कुई की दीवार धंस गई, जिससे वह 25 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी के नीचे दब गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तुरंत जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर कृष्णलाल को बाहर निकाला गया और अस्पताल (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.