Ajmer: विधानसभा अध्यक्ष के अपमान पर भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला, माफी मांगने की चेतावनी दी

अजमेर : विधानसभा में स्पीकर वासुदेव देवनानी के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। इस विरोध के चलते भाजपा शहर इकाई ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला जलाया और चेतावनी दी कि यदि उन्होंने सार्वजनिक रूप से विधानसभा अध्यक्ष से माफी नहीं मांगी तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि बीते तीन दिनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत छह विधायकों द्वारा सदन की कार्यवाही बाधित की जा रही है। उनका यह रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का अपमान करना और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की अपरिपक्वता को दर्शाता है।

डिप्टी मेयर नीरज जैन ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा को विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनका व्यवहार निंदनीय है और यह कांग्रेस के राजनीतिक पतन की ओर इशारा करता है।

भाजपा ने दी चेतावनी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि फिलहाल यह विरोध प्रदर्शन एक चेतावनी मात्र है, लेकिन यदि डोटासरा ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता उनके खिलाफ आंदोलन करेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है, इसलिए वह केवल सदन में हंगामा करने में जुटी है।

इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था |