Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना जारी, गहलोत बोले- डोटासरा को टारगेट कर रही भाजपा

जयपुर : राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को भी कांग्रेस विधायकों का धरना जारी रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के खत्म होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सदन में जानबूझकर गतिरोध पैदा किया जा रहा है। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आकर बातचीत करनी चाहिए।

गहलोत बोले – बीजेपी का निशाना डोटासरा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह गतिरोध जल्द खत्म होना चाहिए ताकि विधानसभा में बहस हो सके। उन्होंने कहा, "इसमें किसी का ईगो नहीं होना चाहिए, अनावश्यक तनाव से नुकसान हो रहा है। आज नेता प्रतिपक्ष का भाषण होना है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि होगा भी या नहीं।"

गहलोत ने आगे कहा कि "भाजपा कांग्रेस को बदनाम करने के लिए गोविंद सिंह डोटासरा को टारगेट कर रही है। पहले भी विधानसभा में निष्कासन हुए हैं और खेद प्रकट करने पर गतिरोध समाप्त किया गया था, लेकिन इस बार भाजपा इसे मुद्दा बना रही है।"

सत्ता पक्ष पर विपक्ष का आरोप – सरकार सदन नहीं चलाना चाहती

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे गतिरोध खत्म करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार बातचीत से बच रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "हम गतिरोध खत्म करने के लिए स्पीकर से बातचीत को तैयार हैं, लेकिन सरकार खुद विधानसभा में गतिरोध बनाए रखना चाहती है।"

कांग्रेस नेता जूली ने कहा कि "पहले भी ऐसे मामलों में समाधान निकाला गया है, लेकिन इस बार सरकार ही बचने की कोशिश कर रही है। वे अपने मंत्रियों की परफॉर्मेंस को लेकर घबराए हुए हैं और इसी वजह से सदन को सुचारू रूप से नहीं चलने दे रहे।"

क्या होगा आगे?

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ उनके तेवर बता रहे हैं कि यह विवाद जल्दी खत्म नहीं होने वाला। अब देखना होगा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष इस गतिरोध को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |