Jaisalmer News: करंट लगने से बिजली कर्मचारी मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पोकरण शहर बंद करवाने की चेतावनी

पोकरण : में यह लगातार दूसरी घटना है, जब सुरक्षा उपकरणों की कमी के चलते डिस्कॉम कर्मचारी की जान चली गई। इससे पहले भी एक अन्य कर्मचारी करंट की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिस्कॉम प्रशासन इन हादसों से सबक नहीं ले रहा, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा

मनीष की मौत के बाद गुस्साए लोग डिस्कॉम कार्यालय पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। भीड़ ने कार्यालय के गेट को तोड़ने का प्रयास किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ भवानी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।

जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने डिस्कॉम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, सुरक्षा उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे शहर बंद करने का आह्वान कर सकते हैं।

पोकरण में लगातार हो रही इन घटनाओं से बिजली विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन मामलों पर क्या ठोस कार्रवाई करता है, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |