दिल्ली में कानून व्यवस्था पर चर्चा: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक, सीएम रेखा गुप्ता भी होंगी शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री : अमित शाह आज दिल्ली की कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में होगी, जिसमें उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

इतिहास में पहली बार ऐसा मौका

यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि शीला दीक्षित सरकार के बाद पहली बार दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी एक साथ गृह मंत्रालय में बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में दिल्ली की सुरक्षा स्थिति, हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं, सुरक्षा चुनौतियों और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होगी।

बैठक के मुख्य एजेंडे

  • दिल्ली पुलिस और सरकार के बीच बेहतर समन्वय
  • आपराधिक घटनाओं की समीक्षा और रोकथाम के लिए रणनीति
  • सार्वजनिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उपाय
  • दिल्ली में महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस चर्चा का हिस्सा होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाना और सरकार व पुलिस के बीच समन्वय को मजबूत करना है।

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
शिरोही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल | 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | राजस्थान की राजनीती ( हिंदी समाचार - पत्र ) | वेलेंटाइन डे पर घर से भागे प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी अस्पताल में भर्ती | शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध, नगर परिषद करेगी सख्त कार्रवाई | राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई |