Rajasthan Politics: विधानसभा में विधायकों के खिलाफ वासुदेव देवनानी ले सकते हैं एक्शन, हरकतों से बार-बार कर रहे हैं नाराज

राजस्थान विधानसभा : में इन दिनों अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। पक्ष और विपक्ष दोनों ही उनके सख्त निर्देशों का सामना कर रहे हैं। गुरुवार को सदन में उस समय असहज स्थिति बन गई, जब विधानसभा अध्यक्ष को मंत्रियों को टोकना पड़ा।

दरअसल, सदन में किसी अहम मुद्दे पर चर्चा हो रही थी, लेकिन तीन मंत्री आपस में बातचीत में मशगूल हो गए। इसे देखते हुए नाराज अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सख्त लहजे में कहा—"मैं खड़ा होकर बोल रहा हूं और तीन मंत्री आपस में बात कर रहे हैं। कम से कम इस समय तो बात न करें।"

पहले भी दिखा चुके हैं कड़ा रुख

यह पहला मौका नहीं है जब विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्ती दिखाई हो। हाल ही में उन्होंने राजस्व विभाग के मामलों पर देरी को लेकर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था—"पहले विभाग 12 घंटे के भीतर जवाब देते थे, अब बिना जवाब के महीनों गुजर जाते हैं।"

इसके अलावा, देवनानी पहले भी विधायकों को अनुशासन में रहने की सख्त हिदायत दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि—"जब अध्यक्ष खड़े हों, तब कोई भी सदस्य न तो बाहर आएगा, न ही अंदर जाएगा। सभी को अपनी सीट पर बैठना होगा।"

क्या आगे कड़ा एक्शन लेंगे अध्यक्ष?

अध्यक्ष की इस लगातार सख्ती को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वे जल्द ही सदन में अनुशासनहीनता को लेकर कड़े एक्शन ले सकते हैं। इससे पहले भी उन्होंने विधायकों और मंत्रियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि—"मर्यादाओं का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |