नई दिल्ली : भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह भारत की रिकॉर्ड तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीत है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे भारत को बड़ी इनामी राशि भी मिली।
इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) थी। भारतीय टीम को विजेता बनने पर 2.4 मिलियन डॉलर (करीब 19.5 करोड़ रुपये) का इनाम मिला। आईसीसी ने इस बार इनामी राशि में 53% की वृद्धि की थी।
आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, "यह इनामी राशि खेल में निवेश और टूर्नामेंट की प्रतिष्ठा बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ टीम ने एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी जीता था। इस जीत के बाद रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर भी विराम लग गया, क्योंकि उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से आलोचकों का जवाब दिया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.