113 CCTV कैमरे, 1125 पुलिस के जवान, करौली में होली और जुम्मे की नमाज के लिए प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम; शांतिपूर्ण रहे त्योहार

करौली: राजस्थान के मिनी ब्रज करौली में धुलंडी का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मदन मोहन मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ होली उत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके बाद पूरे शहर में लोग टोली बनाकर डीजे की धुन पर फाग गीतों पर झूमते नजर आए। गलियां रंगों से सराबोर हो गईं और हर ओर उल्लास का माहौल बना रहा।

पुलिस छावनी के बीच शांतिपूर्ण रहा पर्व

इस वर्ष होली और रमजान के जुम्मे की नमाज एक ही दिन होने के कारण जिला प्रशासन और पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। पूर्व में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर ली थी।

जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पूर्व में सीएलजी बैठक आयोजित कर सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की थी।

1125 जवानों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी

सुरक्षा की दृष्टि से जिले में 113 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और 1125 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। इसमें 900 जिला पुलिस जवान, 75 आरएसी बटालियन के और 150 होमगार्ड शामिल थे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी गई।

शहर में रंगों और उत्साह का माहौल

शहर भर में गुलाल, फाग गीत और नृत्य के साथ धुलंडी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों के कारण पूरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। यह उत्सव करौली के सामुदायिक सौहार्द और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है।

 

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |