जयपुरः जवाहर नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार सहित दो शातिर बदमाशोंको गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार शाम आदेश मिलने पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखा हुआ था, तभी पुलिस ने देखा कि दो युवक हथियार लिए घूम रहे थे। पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया, तभी उन्होंने भागने की कोशिश किया।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पहाड़ी पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन असंतुलन होने पर गिरने से उनके पैरों में चोटें आ गईं। गिरने की वजह से उनके पैर जख्मी हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और इलाज करवाकर थाने ले आई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पहले आरोपियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर उनके घावों पर प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किया, जिसके तहत आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
जवाहर नगर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने, संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने, और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की अपील किया। पुलिस ने यह भी साफ किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा, ताकि जयपुर एक सुरक्षित शहर रहे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.