नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कुंज बिहारी वैद, उपाध्यक्ष के पद पर गणेश घीया, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल तमोलिया, संयुक्त मंत्री महेश कुमार झालानी, संगठन मंत्री ब्रज किशोर पितलिया, सांस्कृतिक मंत्री विशाल वैद तथा प्रचार मंत्री के रूप में राम मोहन दुसाद को दायित्व सौंपा गया।
नई कार्यकारिणी में समाज के सक्रिय और समर्पित सदस्यों को शामिल किया गया, जिनमें आशीष वैद, हितेश भूखमारिया, राजेन्द्र बनवाड़ी, तेज प्रकाश खूटेटा, सोमेश गुप्ता, आत्मप्रकाश गुप्ता, रितेश युसर, शोभित घीया, सौरभ गुप्ता, अंकित खण्डेलवाल, चन्द्रप्रकाश खूटेटा, गौरव वैद एवं कमलेश पीतलिया शामिल हैं।
इसके अलावा प्रेमप्रकाश झालानी एवं संजय खण्डेलवाल को समाज के सम्मानित सदस्यों के रूप में मनोनीत किया गया।
चुनाव संयोजक केदार प्रसाद गुप्ता द्वारा वक्रांगी मैरिज गार्डन में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में समाज के पूर्व पदाधिकारी, निवर्तमान अध्यक्ष उमेश रावत, पूर्व अध्यक्ष रामरतन वैद सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं महिला मंडल की सदस्याओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
शपथ ग्रहण के पश्चात समाज बंधुओं ने प्रसादी ग्रहण की और आपसी सौहार्द के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह के दौरान समाज के विकास, संगठन की मजबूती और युवा सहभागिता पर भी सकारात्मक चर्चा की गई।
खण्डेलवाल वैश्य समाज झोटवाड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन समाज में एकता, संगठनात्मक मजबूती और नई ऊर्जा का प्रतीक है। जगदीश दुसाद और दिनेश मामोडिया के नेतृत्व में समाज से सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.