ब्रज वाला CM का वार: “जादूगरी नहीं चलेगी”, 13 हजार करोड़ की मेट्रो पर घमासान

राजस्थान: की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। दौसा जिले के बांदीकुई में आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए खुद को “ब्रज का” बताते हुए कहा कि “मुझ पर जादूगरी नहीं चलेगी।” उनका यह बयान सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना माना जा रहा है।

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने जयपुर में प्रस्तावित 13 हजार करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजना को राज्य के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में जयपुर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदल देगी और शहर को एक आधुनिक स्वरूप प्रदान करेगी।

सीएम शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की हालिया कैबिनेट बैठक में राजस्थान के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पिछली सरकार ने कभी इतने बड़े स्तर पर विकास योजनाएं लाई थीं?

उन्होंने पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनके द्वारा शुरू की गई मेट्रो परियोजना घाटे में चल रही है और रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके विपरीत वर्तमान सरकार नई योजनाओं के जरिए राज्य को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 607.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही बांदीकुई क्षेत्र के लिए कई नई घोषणाएं भी की गईं, जिनमें बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

सभा में स्थानीय विधायक भागचंद टांकड़ा ने भी पूर्व सरकार पर कटाक्ष करते हुए पानी की समस्या को लेकर पुराने वादों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में पानी के नाम पर वोट मांगे गए, लेकिन पांच साल तक न तो पानी आया और न ही वादे पूरे हुए।

मुख्यमंत्री ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार के समय लगभग हर परीक्षा में पेपर लीक हुआ करता था, जबकि उनकी सरकार के कार्यकाल में 300 से अधिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं और किसी में भी लीक की घटना सामने नहीं आई।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जो भी आरोपी हैं, उन्हें कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने बताया कि अब तक 1.25 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं और 1.35 लाख नौकरियों की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, आने वाले समय के लिए भर्ती कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है, जिससे युवाओं को स्पष्ट दिशा मिल सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वंचित वर्ग, महिलाओं और गरीबों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर वादा समय पर पूरा किया जाएगा।

इस पूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भाषण ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है और आने वाले समय में इस बयानबाजी के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Written By

Rajat Kumar RK

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े |