ब्रिगेड ग्राउंड में शक्ति प्रदर्शन! शुभेंदु के शपथ समारोह में पहुंचे CM भजनलाल, मोदी-शाह से भी हुई खास मुलाकात

पश्चिम बंगाल: की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच आयोजित मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों का ध्यान खींच लिया। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह में देशभर के कई बड़े नेता शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ली, जबकि मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा और एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के नाम पर ऐतिहासिक जनादेश दिया है। नई सरकार राज्य को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का काम करेगी।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की भी खबर है। समारोह में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन साफ नजर आया।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे। पूरे मैदान में भाजपा के झंडे और बैनर दिखाई दे रहे थे। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता का यह जनादेश विकास, सुशासन, राष्ट्रहित और जनविश्वास की मजबूत अभिव्यक्ति है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के पीछे कई राज्यों के नेताओं की सक्रिय भूमिका रही। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल में लगातार सक्रिय नजर आए थे। उन्होंने खासतौर पर प्रवासी राजस्थानी और मारवाड़ी समाज के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिलीगुड़ी, हावड़ा उत्तर, बैरकपुर सहित छह विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं और बैठकें की थीं। इन इलाकों में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी और व्यापारी वर्ग रहता है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया था।

भाजपा सूत्रों का दावा है कि जिन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रचार किया, वहां पार्टी को सकारात्मक परिणाम मिले। खासतौर पर मारवाड़ी समाज और व्यवसायिक वर्ग में भाजपा के प्रति समर्थन बढ़ा।

शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। लंबे समय तक वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव वाले राज्य में भाजपा की सरकार बनने को पार्टी ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है। यही कारण है कि शपथ ग्रहण समारोह को भी बेहद भव्य और शक्ति प्रदर्शन वाला बनाया गया।

समारोह में शामिल नेताओं ने इसे ‘नए बंगाल’ की शुरुआत बताया। मंच से कई नेताओं ने कहा कि राज्य में अब विकास, निवेश और रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा नेतृत्व ने बंगाल को उद्योग, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सक्रियता को भी भाजपा संगठन में अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वे लगातार संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बंगाल चुनाव में उनकी भागीदारी को पार्टी ने सकारात्मक रूप में देखा है।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। हजारों पुलिसकर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को तैनात किया गया था। पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया था।

अब बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद सबकी नजर इस बात पर है कि शुभेंदु अधिकारी सरकार राज्य में किस तरह के फैसले लेती है और भाजपा अपने चुनावी वादों को कैसे पूरा करती है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |