सीकर जिले के श्रीमाधोपुर इलाके के मूंड़रु गांव से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां 'कूलवाल भारत गैस एजेंसी' के गोदाम में काम करने वाले डिलीवरी बॉय बाबूलाल यादव ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड कर लिया। आग की लपटों में गंभीर रूप से झुलसने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गैस सिलेंडर के बड़े भंडार के बीच हुई इस आगजनी की घटना से बड़ा धमाका होने का खतरा था, लेकिन गनीमत रही कि एक बहुत ही विनाशकारी हादसा होने से बाल-बाल टल गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.