राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तीसरे उम्मीदवार को उतारने की रणनीति पर मंथन कर रही है। पार्टी किसी उद्योगपति या समाजसेवी को थर्ड फैक्टर के रूप में मैदान में उतार सकती है। हालांकि यह फैसला विपक्ष में संभावित फूट और क्रॉस वोटिंग की संभावना पर निर्भर करेगा। फिलहाल तीन सीटों में से दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस की जीत आसान मानी जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा के विस्तार की नीति पर लगातार काम कर रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.