दुर्लभ वन्यजीव बिल्ली ‘कैरेकल’ (सियागोश) की घटती संख्या को देखते हुए राजस्थान सरकार ने संरक्षण योजना तैयार की है। इसके तहत रणथंभौर में अनुसंधान केंद्र और जैसलमेर में गोट बैंक बनाया जाएगा। वन विभाग के अनुसार राजस्थान में करीब 35 कैरेकल मौजूद हैं। जैसलमेर में हाल ही में ग्रामीणों द्वारा एक कैरेकल को मारने की घटना के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। गोट बैंक में 25 बकरियां रखी जाएंगी ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके।
CATEGORY:
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.